फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 8.53 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-2 निवासी से करीब 8.53 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित सुमित शर्मा की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुमित शर्मा ने शिकायत में बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करता है। कुछ समय पहले वह ट्विटर (एक्स) पर स्क्रोलिंग कर रहा था, तभी उसे एक कंपनी का शेयर ट्रेडिंग संबंधी विज्ञापन दिखाई दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन पर दिए लिंक पर क्लिक करते ही उसका व्हाट्स एप चैट से संपर्क हुआ। इसके बाद ठगों ने उसे दूसरे नंबर से एक फॉर्म भेजकर उसमें व्यक्तिगत जानकारी और आधार कार्ड की फोटो मांगी। जानकारी साझा करने के बाद ठगों ने एक लिंक भेजकर उसका ट्रेडिंग अकाउंट खोल दिया। बातचीत के दौरान एक और नंबर से पीड़ित को कहा गया कि निवेश के लिए बैंक खाते का विवरण वहीं से मिलेगा। शुरुआत में 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने पर कुछ समय बाद मुनाफा अकाउंट में दिखाई देने लगा और दो बार 950 रुपये और 900 रुपये निकालने पर उसे भरोसा हो गया कि सब सही है।
इसके बाद ठगों ने लगातार विभिन्न बहानों से अलग-अलग बैंकों के खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित ने बैंक के खातों में कई किश्तों में कुल 8,53,905 रुपये भेज दिए। जब उसने अपने निवेश और मुनाफे का पैसा निकालने की कोशिश की तो विड्रॉल असफल हो गया। बार-बार संपर्क करने पर ठगों ने उसे और तीन लाख निवेश करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। तभी उसे शक हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। एसएचओ युद्धवीर का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें