पंचकूला। ग्रुप में एडकर टास्क पूरा करने का लालच देकर व्यक्ति से 85 हजार रुपये की ठगी की है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। संदीप निवासी रामगोपाल कॉलोनी निवासी रोहतक ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में जॉब करते हैं। बीते 7 नवंबर को उनके टेलीग्राम अकाउंट को एक ग्र्रुप वीआईपी फाइव हंड्रेड टास्क में जोड़ा गया। इसके बाद उन्हें अन्य ग्रुप में जोड़कर पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने तीन हजार रुपये इनवेस्ट किए। तीन हजार रुपये लगाने पर उन्हें यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगों ने 3900 रुपये की पेमेंट की।
इसके बाद साइबर ठग ने उन्हें झांसा देकर 20 हजार और 60 हजार रुपये लगाने को कहा। इसके बाद संदीप ने पैसे लगा दिए। इसके बाद उससे 1.50 लाख रूपसे की मांग करने लगे। इस पर उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई। संदीप ने साइबर ठगों से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर उन्होंने पैसे नहीं दिए और फोन बंद कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।