फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का बिल नहीं भरने पर 83 कामर्शियल कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पानी का बिल नहीं भरने वालों के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अभियान चलाया है। विभाग ने 83 कामर्शियल डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। यह जानकारी प्राधिकरण के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शहर में कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो लंबे समय से पानी का उपभोग तो कर रहे हैं, मगर बिल जमा नहीं करवाते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राधिकरण ने विशेष अभियान चलाकर वीरवार और शुक्रवार को 83 डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे हैं।
विज्ञापन

ये सभी कामर्शियल उपभोक्ता हैं। इससे पहले के इंजीनियरिंग विंग ने 11 कनेक्शन काटे थे। दोनों कार्रवाई में 94 कनेक्शन काटे गए हैं। अन्य डिफाल्टरों पर सोमवार को कार्रवाई शुरू की जाएगी। व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बाद अब प्राधिकरण ने संस्थानों और घरेलू उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है। अगले सप्ताह से इनके खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने टीमों का गठन कर दिया है। शहर में कुल 33 हजार से ज्यादा ग्राहक हैं। इनमें 2779 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पांच हजार या इससे ज्यादा पानी का बिल बकाया हैं। इसके अलावा ऐसे कई सरकारी स्कूल भी हैं, जिन्होंने आज तक पानी का बिल जमा ही नहीं कराया है।
कई बार दिए जा चुके थे नोटिस
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने के लिए प्राधिकरण की तरफ से कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। नोटिस में बताया गया कि अगर बिल नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। मगर उन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया और बिल जमा नहीं करवाया। शहर में कई संस्थान और घरेलू कनेक्शन ऐसे हैं, जिन्होंने सालों से पानी का बिल जमा नहीं कराया है। अगर पूरे शहर की बात करें तो प्राधिकरण को करोड़ों रुपये के बिल की वसूली डिफाल्टर उपभोक्ताओं से करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें