फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैन ऑफ म्यूजियम का होगा विस्तार, 30 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मैन ऑफ म्यूजियम का होगा विस्तार, रखे जाएंगे और ज्यादा आदिमानव के जीवाश्म
विज्ञापन


- प्लान तैयार, विस्तार पर खर्च होंगे 30 लाख रुपये

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू के एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट में बना मैन ऑफ म्यूजियम का विस्तार होने जा रहा है। इस पर 30 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। वैज्ञानिकों द्वारा तैयार आदिमानवके और ज्यादा जीवाश्म इसमें रखे जाएंगे।
विज्ञापन

इस म्यूजियम की नींव 1975 में रखी गई थी। उस दौरान प्रो. एसआरके चोपड़ा ने इसके लिए काफी मेहनत की थी। म्यूजियम बनने के बाद इसमें वैज्ञानिकों व रिसर्च स्कॉलर्स की ओर से खोजे गए आदिमानव के जीवाश्म रखे गए। धीरे-धीरे म्यूजियम और समृद्ध होता गया। आज इस म्यूजियम में 200 लाख साल पहले जो जीवाश्म आदि मानव के थे, उसी से आदिमानव का मॉडल तैयार किया गया है। इसमें चीन, इंडोनेशिया व अफ्रीका में जो आदिमानव के अवशेष मिले थे उससे भी उनका मॉडल बनाया गया है। वर्तमान में जो भी अवशेष मिलते हैं उन पर शोध होता है और वह इसमें रखे जाते हैं। अब जगह कम पड़ने पर इसका विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए यूजीसी से एंथ्रोपोलॉजी विभाग को 30 लाख रुपये मिले हैं। विभाग के चेयरमैन केवल कृष्ण का कहना है कि म्यूजियम के विस्तार के लिए प्लान तैयार हो गया है। अगले माह तक म्यूजियम का विस्तार होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें