फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



नृत्य नाटिका में मां दुर्गा के रूपों की दिखी झलक
कालीबाड़ी और बंग भवन में महाषष्टी की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने जमाया खूब रंग
अमर उजाला ब्यूरो।
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित बंग भवन और सेक्टर-47 के कालीबाड़ी में मां दुर्गा की पूजा की शुरूआत हो गई है। सोमवार को महाषष्टी की पूजा की गई। इस दौरान दिनभर यहां भक्तों का तांता लगा रहा। बंग भवन में बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी की ओर से भव्य आयोजन किया जा रहा है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। सोमवार शाम को आमंत्रण अधिवास पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी के अध्यक्ष अशोक डे सरकार और सचिव देबेंदु दास ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्त पूजा में शामिल हुए। महाषष्टी को मां दुर्गा की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। 17 अक्तूबर को संधि पूजा होगी। इसमें 108 कमल के फूलों से पूजा की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि पंचमी को बोधन पूजा और आमंत्रण पूजा हुई। सोमवार को यहां महाषष्टी पर आगमनी पूजा हुई। भव्य स्टेज पर एक नृत्य नाटिका के माध्यम से मां दुर्गा के रूपों को दिखाया गया। 50 से भी अधिक बच्चे और महिलाएं एक महीने से इसकी तैयारी कर रहे थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपना खूब रंग बिखेरा। उधर, सेक्टर-47 स्थित कालीबाड़ी में भी पूजा हुई और स्टेज पर नृत्य नाटिका के माध्यम से मां दुर्गा के रूपों को दिखाया गया। बड़ी संख्या में माता के भक्त पूजा में शामिल हुए। पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लोगों ने आनंद उठाया। पूजा पंडाल के बाहर लोगों के खाने पीने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं जहां लोगों ने लजीज व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें