फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे द्वारा वरिष्ठ आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कॉलेज फॉर वुमन की एक छात्रा ने एक छात्र संगठन के वर्करों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि रविवार देर शाम वह हॉस्टल की ओर जा रही थी। इस दौरान कैंटीन के पास इनसो संगठन के वर्कर खड़े थे। जिन्होंने उस पर अश्लील टिप्पणी की, जब उसने विरोध किया तो उन्होंने थप्पड़ मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता हॉस्टल गई और वुमन हेल्पलाइन नंबर 1091 पर शिकायत की। छात्रा का आरोप है कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उससे मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की। पुलिस कार्रवाई से नाखुश पीड़िता सहित काफी संख्या में स्टूडेंट्स ने सोमवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर इनसो के शैलेंद्र ने बताया कि पीड़ित युवती क्लास रूम के मुद्दे को छात्र संघ चुनाव के कारण राजनीतिक मुद्दा बना रही है। आगामी चुनाव के नाते झूठे आरोपों में फंसाने का की चाल चल रही है।
विज्ञापन

कोट्स..
अभी इस मामले में जानकारी नहीं मिली है। जानकारी लेकर बनती कार्रवाई की जाएगी।
- रामगोपाल, डीएसपी, सेंट्रल।

पीड़िता का आरोप- हॉस्टल जाते वक्त इनसो के वर्कर ने अश्लील टिप्पणी की
विरोध करने पर थप्पड़ मारने की दी धमकी
पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप, विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें