पंचकूला। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह के निर्देशानुसार पंचकूला में ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वालों के पुलिस लगातार चालान कर रही है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी में नियमों की उल्लंघना करने वालों के जनवरी से मई तक कुल 7723 वाहनों चालकों के चालान किए गए। नियमों की उल्लंघना करने पर 8266200 रुपये का जुर्माना किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की ओर से ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कड़ी निगरानी रख रही है। इस कार्रवाई के तहत कोई वाहन चालक किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नियम की उल्लंघना करता पाया गया तो उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया जाता है। चालान सीधा घर के पते पर भेजा जाता है।