फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुनियाद लेवल-2 की 748 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा देते बच्चे। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। बुनियाद लेवल- 2 की परीक्षा का आयोजन मंगलवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इसमें 748 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 64 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी आधे घंटे पहले पहुंचे। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि बुनियाद लेवल -2 की परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -6, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बरवाला, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुररानी बनाया गया था। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सेंटरों में हुई। लेवल -2 की परीक्षा में गणित के पचास प्रश्न आए थे। इसमें विद्यार्थियों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक कर पढ़ाई कराई जाएगी। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देने आए सुनील कुमार ने बताया कि पेपर सिलेबस से आया था। वहीं आदिल ने बताया कि पेपर गणित के प्रश्नों का लंबा था। हल करने में अधिक समय लगा। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि इसमें बच्चों को इंजीनियर, डॉक्टर बनने के अलावा आईएएस, पीसीएस, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें