माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर मेंं रविवार को रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, निफा चंडीगढ़, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला एवं ब्लड बैंक, सिविल अस्पताल पंचकूला के सहयोग से लगाया गया। इसमें 74 लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया। शिविर का उद्घाटन 164 बार रक्तदान कर चुके सेंचुरियन रक्तदाता एवं कश्मीर टू कन्याकुमारी स्वैच्छिक रक्तदान की मुहिम के फाउंडर रणदीप बत्ता और उनकी धर्मपत्नी नीलू बत्ता ने किया। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि सभी अस्पतालों में रक्त की बहुत कमी है। संस्था द्वारा रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के एचएल सिंगला, गुलशन कुमार, दिव्य गुप्ता, राज कुमारी, मक्खन सिंह, साहब सिंह व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।