फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णिका कुंडू मामले में वायरलेस ऑपरेटर ने पेश की डीडीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में बुधवार को जिला अदालत में वायरलेस ऑपरेटर को पेश किया गया। वायरलेस ऑपरेटर ने अदालत में डेली डायरी रिपोर्ट (डीडीआर) पेश की। अपने बयान में वायरलेस ऑपरेटर ने बताया कि4 अगस्त को एक कॉल आई थी, जिसे रजिस्टर्ड करने के बाद कार्रवाई के लिए आगे फॉरवर्ड कर दिया गया। यह बयान दर्ज करने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तिथि तय की गई।
विज्ञापन

बता दें कि 4 अगस्त 2017 को हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष पर हरियाणा के एक आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ छेड़छाड़ करने और गाड़ी का पीछा करने का मामला सामने आया था। इसमें सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीछा करने वाले विकास बराला और आशीष के खिलाफ छेड़छाड़, रास्ता रोकने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों कोे 9 अगस्त 2017 को गिरफ्तार कर लिया था। विकास बराला को पांच महीने के बाद जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें