फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर वकीलों से मारपीट मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 ढाबे पर खाना खाने गए वकीलों से मारपीट मामले में पुलिस ने पूर्व हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, ढाबा मालिक रवि तिवारी को जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस की ओर से बनी एसआईटी ने आरोपियों का रिमांड मांगा। जिला अदालत ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस की ओर से अभी तक गाड़ी बरामद नहीं की गई है। पुलिस ने गाड़ी बरामद करने के लिए रिमांड लिया है। पुलिस इसके अलावा मारपीट में इस्तेमाल किए राड-डंडों को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों से बाकी सामान की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन


यह था मामला: सेक्टर-10 में रात एक बजे ढाबे पर खाना खाने गए वकीलों से 20 युवकों ने मारपीट की है। मारपीट के मामले में पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, होमगार्ड राकेश और सौरभ सहित करीब 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, स्नैचिंग का केस दर्ज कराया है। वहीं, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से वर्क सस्पेंड रखने के दबाव में कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया था। केस की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें