फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना: 60 छात्रों व युवाओं की ट्रेनिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: फोटो संख्या-821,822,823
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 60 युवाओं की ट्रेनिंग शुरू

-सुबह 10 से शाम 6 बजे तक विभिन्न प्रकार के कोर्स की दी जाएगी ट्रेनिंग
-ब्यूटी एवं वेलनेस, जनरल ड्यूटी अस्पताल असिस्टेंट व रिटेल स्टोर असिस्टेंट की ट्रेनिंग

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 पुलिस थाने के ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार से छात्रों, युवाओं के लिए फूड एवं बैवरेज और रिटेलर के प्रशिक्षण के लिए कोर्स शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत शुरू इस प्रशिक्षण में दो बैचों में 60 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। पहला बैच का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे और दूसरा बैच दोपहर दो बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसमें छात्रों को समाज में स्वयं को मजबूती से स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने नेशनल स्किल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन की मदद ली है।
विज्ञापन

इसके प्रशिक्षक छात्रों को हेल्थ केयर, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एवं वैलनेस समेत अन्य प्रकार के कोर्स का प्रशिक्षण देंगे। इन कोर्स के लिए छात्रों, युवाओं के चयन के मकसद से यूटी पुलिस ने बीते दिनों काउंसलिंग सेशन कर उनकी दिलचस्पी और क्षमता अनुसार उनके कोर्स का चयन किया। प्रोजेक्टर की नोडल अधिकारी, एसएसपी यूटी निलांबरी जगदले हैं। युवाओं में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह कर सोसाइटी को सुरक्षित, सजग और सशक्त बनाने के मकसद से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। आगामी दिनों में अन्य व्यावसायिक कोर्स, ब्यूटी एवं वेलनेस, जनरल ड्यूटी अस्पताल असिस्टेंट और रिटेल स्टोर असिस्टेंट की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ पुलिस शहर की कालोनी व स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देगी। कार्यक्रम में आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार के बच्चों, नशे के आदि युवाओं, आपराधिक वारदातों के पीड़ित सहित अन्यों को निशुल्क ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त बना समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें