फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडोसी राज्यों के कैदियों का बनाया सामान भी सृजन में होगा प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्यों के कैदियों का बनाया सामान भी होगा ‘सृजन’ में प्रदर्शित
विज्ञापन

सेक्टर-22 मार्केट में बुड़ैल मॉडल जेल के कैदियों का बनाया सामान बिकेगा
डिस्पले पर लगाए पसंदीदा प्रोडक्ट के ऑर्डर पर कैदी तैयार करेंगे सामान
आईजी जेल ने कहा, बेहतर क्वालिटी के दम पर बढ़ाएंगे कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर की सबसे पुरानी सेक्टर-22 की मार्केट के एससीएफ नंबर-5, 6 के शोरूम ‘सृजन’ में केवल बुड़ैल मॉडल जेल के कैदियों का बनाया सामान ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली के कैदियों का बनाया सामान भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए शोरूम में एक अलग सेक्शन होगा।
बुड़ैल मॉडल जेल के कैदियों का बनाया फर्नीचर, कैंडल, मिठाई व अन्य सामान वीरवार को सृजन में प्रदर्शित कर दिया गया। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने वीरवार सुबह शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सेक्रेटरी जेल अरुण कुमार गुप्ता समेत यूटी के डीजीपी संजय बेनिवाल और आईजी जेल, डॉ. ओपी मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आईजी जेल, डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि शोरूम में विभिन्न सामान के लिए अलग अलग कॉर्नर बनाए गए हैं। यहां उन्होंने आगामी समय में उक्त पड़ोसी राज्यों की जेलों में बंद कैदियों का बनाया घरेलू सामान भी प्रदर्शित करने की बात कही। आईजी जेल ने कहा कि ‘सृजन’ में कैदियों का बनाए सामान की कीमत बाजार में अन्य जगहों से सस्ती होगा या नहीं, भले ही वह वर्तमान में इस पर कुछ न कह सकें, लेकिन आईजी ने सामान की क्वालिटी से भरोसा बढ़ने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सृजन मार्केट के अन्य दुकानदारों के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से चुनौती बनेगा। विभिन्न डिजाइन की मोमबत्तियां, हर्बल कलर, विभिन्न तरह का फर्नीचर और अन्य आकर्षक घरेलू वस्तुएं सृजन को सुशोभित कर चुकी हैं। बुडै़ल मॉडल जेल की वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश में रहने वाले लोग ऑनलाइन भी न्यूनतम 500 रुपये का ऑर्डर देकर पसंदीदा प्रोडक्ट मंगवा सकते हैं। इससे पहले भी यूटी पुलिस अलग-अलग समय पर शहर में लगने वाले मेलों और प्रदर्शनी में कैदियों का बनाया सामान प्रदर्शित कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें