फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले इंजेक् शन समेत पकड़े गए दोषी को दस साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले इंजेक्शन और स्मैक समेत पकड़े दोषी को दस साल कैद
विज्ञापन

चंडीगढ़। 24 नशीले इंजेक्शन और 8 ग्राम स्मैक समेत पकड़े एनडीपीएस केस के दोषी को जिला अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी खरड़ निवासी अमित कुमार (32) है। कोर्ट ने उस पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

दर्ज मामले के अनुसार 22 जून, 2017 को थाना मलोया के तत्कालीन एसएचओ, इंस्पेक्टर राम रत्न शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर डड्डूमाजरा के करण टैक्सी स्टैंड के समीप से स्मैक और नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने जा रहे अमित को दबोचा था। तलाशी में उसके कब्जे से 24 नशीले इंजेक्शन और 8 ग्राम स्मैक का नशा बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में अमित ने खुलासा किया था कि वह मलोया निवासी एक व्यक्ति के पास काम करता था। वही व्यक्ति उससे नशा सप्लाई करवाकर शाम को पैसे लेता और फिर उसे उसका कमीशन देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें