फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों को नए रीडिंग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


रीडिंग रूम में एक साथ बैठ सकेंगे 150 स्टूडेंट्स
गुरु तेग बहादुर हॉल में बन रहे कमरे का डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के गुरु तेग बहादुर हाल के रीडिंग रूम में जल्द विद्यार्थी एक साथ बैठकर पढ़ सकें गे। जी हां, इस रूम की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। रीडिंग रूम में कुर्सियां एवं टेबल भी रख दिए गए हैं। इसका जायजा वीरवार को डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. इमनुअल नाहर ने लिया। इस मौके पर आइसा अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस हाल में रेनोवेशन का काम पूरी तरह से खत्म हो गया है। जल्द यहां एक साथ 150 विद्यार्थी बैठ सकेंगे। छात्र नेता विजय कुमार ने कहा कि उन्होंने रीडिंग रूम की मांग लंबे समय से की थी। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को मदद मिलेगी। हालांकि आइसा की बाकी मांगों को लेकर संघर्ष जारी है। पीयू मार्केट के अंदर जितनी भी दुकानें हैं, इन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


फोटोकॉपी या फार्म भरने के ज्यादा पैसे लिए तो कार्रवाई
विजिट के दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने पीयू में खुली फोटोस्टेट सहित फार्म भरने की दुकानों का भी दौरा किया गया, जहां पर छात्रों से एक फोटोकॉपी के दो रुपये लिए जा रहे थे। विजिट में पाया गया कि एक प्रिंट आउट के 10 रुपये और फार्म भरने के 100 रुपये लिए जा रहे थे। गौर रहे कि इस संबंध में आइसा ने शिकायत दी थीं, जिसके बाद ही यह जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें