फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट व पीयू के सेमेस्टर के पेपर एक ही दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेट व पीयू के सेमेस्टर एग्जाम एक ही दिन, सैकड़ों छात्र प्रभावित
विज्ञापन


- 18 दिसंबर को है नेट का पेपर, इसी दिन एमए थर्ड सेमेस्टर के पंजाबी व हिस्ट्री विभाग के छात्रों के एग्जाम
- छात्रों का आरोप, पीयू प्रशासन ने डेटशीट बनाते समय नहीं बरती सावधानी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू प्रशासन की ओर से दिसंबर में कराए जा रहे सेमेस्टर एग्जाम के बीच में नेट का पेपर भी पड़ रहा है। इसके कारण सैकड़ों छात्र प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीयू प्रशासन ने अपनी डेटशीट दूसरे एग्जाम को देखकर नहीं बनाई।
पीयू के स्नातक व परास्नातक के एग्जाम तीन दिसंबर से शुरू हो रहे हैं जो 26 दिसंबर तक चलेंगे। 18 दिसंबर को पंजाबी व हिस्ट्री डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स का पेपर सुबह नौ बजे से 12 बजे के मध्य होगा। इसी दिन नेट का पेपर दो बजे से है। एक बजे रिपोर्टिंग टाइम है। नेट के पेपर के बनाए गए सेंटर भी 150 से 200 किलोमीटर दूर हैं। ऐसे में छात्रों को परेशानी होगी। वह केवल एक ही एग्जाम दे सकते हैं। छात्र विजय कुमार कहते हैं कि पंजाबी भाषा का पेपर है और उसी दिन नेट का। ऐसे में वह एक ही एग्जाम दे पाने में सक्षम हैं। दूसरी जगह नहीं पहुंच पाएंगे। इसी तरह जसपाल, ओमवीर भी पेपर को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में छात्र आइसा अध्यक्ष विजय कुमार व यूटी अध्यक्ष अमन रतिया, सचिव रजत कुमार से मिले। उन्होंने छात्रों का आश्वासन दिया है कि वह पेपर की डेटशीट बदलवाने के लिए गुरुवार को कंट्रोलर से मिलेंगे। अगर डेटशीट में बदलाव नहीं किया गया तो आइसा आंदोलन करने पर विवश होगी। आइसा के पदाधिकारियों ने पहले यह मामला संबंधित विभाग अध्यक्षों को बताया है। उन्होंने इस बात को सही माना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें