फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ा रुपये के बिटक्वाइन घोटाले मामल में सप्लीमेंट्री चालान पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र....
विज्ञापन


करोड़ों के बिटक्वाइन घोटाले में चार
के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश

-1800 से ज्यादा पेजों के चालान में 27 लोगों को बनाया गया गवाह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। करोड़ों के बिटक्वाइन घोटाले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अदालत में 1800 से ज्यादा पेजों का सप्लीमेंट्री चालान पेश किया है। चार्जशीट में पुलिस ने 15 शिकायतक र्ता और 27 लोगों को गवाह बनाया है। आरोपियों में मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, पंकज अदलखा और हेमंत भोपे शामिल हैं। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों संचित और राजेश कुमार के खिलाफ पहले ही चार्जशीट पेश कर चुकी है। उक्त चारों आरोपियों को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ में रिटायर्ड कर्नल, मोहाली निवासी बिजनेसमैन और रियल इस्टेट के कारोबारियों से बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर करीब 15 करोड़ की ठगी मामले में यूटी पुलिस ने मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज के दोनों एजेंट संचित और राजू को गिरफ्तार किया था। साइबर सेल को जांच के दौरान पता लगा था कि दोनों आरोपियों की कंपनियों से बड़ी मात्रा में पैसा अमित भारद्वाज की कंपनियों में से एक नेक्सजेन फेसिलिटी में ट्रांसफर किया गया था। आरोपियों ने साइबर सेल के सामने कबूला था कि उनके पास अमित के लिए पैसा जमा करने का काम था। बड़ी मात्रा में पैसा जुटाने के बाद वे अमित की कंपनी के अकाउंट में उसे ट्रांसफर करते थे। साथ ही पैसे का पूरा हिसाब-किताब भी वही रखते थे। साइबर सेल ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले की आगे जांच की तो उक्त चार आरोपियों का भी इसमें संबंध पाया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें