फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में जमा करना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को पांच दिन में जमा कराना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट
विज्ञापन

- एग्जाम के चलते कोई छात्र न रहे वंचित, इसलिए जारी किए आदेश
- पहले सालभर में कभी भी जमा कर सकते थे स्टूडेंट्स यह सर्टिफिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को अब पांच दिन के भीतर अपने विभागाध्यक्ष के पास मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा अन्यथा विद्यार्थी की अनुपस्थिति दर्ज कर दी जाएगी। यह आदेश पीयू प्रशासन ने सभी विभाग अध्यक्षों को जारी किया है। तीन दिसंबर से पीयू में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पीयू प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। इसके तहत कहा गया है कि अगर कोई स्टूडेंट पूर्व में यदि बीमार हुए हैं तो वह जल्द से जल्द अपना मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करा दें ताकि उनकी गैरहाजिरी न लग सके। यदि कोई स्टूडेंट अधिक दिनों तक बीमार रहा है तो वह अपने विभागाध्यक्ष को भी सूचित करे ताकि विभाग सहानुभूति पूर्ण व्यवहार उसके साथ कर सके। सूत्रों का कहना है कि पहले ऐसा नहीं होता था। छात्र जब चाहे मेडिकल सर्टिफिकेट जमा कर देते थे लेकिन इस बार से यह प्रक्रिया बदल दी गई। विभाग अध्यक्षों को यह भी आदेश दिए गए हैं कि यदि पांच दिन के बाद विद्यार्थी अगर मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करते हैं तो पहले उनसे पूरा कारण जानें। साथ ही अभिभावकों की भी राय ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें