फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलप्रीत के घर की तलाशी की मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलप्रीत की गर्लफेंड के घर का टूटेगा ताला, कोर्ट ने दी अनुमति
विज्ञापन

सबहेड
पुलिस ने जिला अदालत में याचिका दायर की थी, अदालत ने किया मंजूर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस का मोस्टवांटेड गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा पिछले करीब एक साल से सेक्टर-38सी स्थित जिस घर में गर्लफ्रेंड रूपिंदर कौर के साथ रह रहा था उसकी तलाशी के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत से अनुमति मांगी है। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस पंजाब पुलिस की टीम के साथ पहले ही घर की तलाशी ले चुकी है लेकिन पुलिस ने खानापूर्ति के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। याचिका को मंजूर करते हुए अदालत ने पुलिस को सर्च की मंजूरी दे दी है।
इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि आरोपी पिछले एक साल से वेश बदल कर सेक्टर-38सी में रह रहा था। सोमवार को पंजाब पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके सेक्टर-38सी स्थित गर्लफ्रेंड के घर का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पंजाब पुलिस की टीम ने उक्त घर की सर्च कर वहां से एक किलो हेरोइन, हथियार, कारतूस समेत सेक्स वर्धक दवाएं बरामद की थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने घर पर ताला लगा दिया था। अब चंडीगढ़ पुलिस ने उक्त घर पर लगे ताले को तोड़ घर सर्च की अनुमति मांगी है। हालांकि यह मात्र पुलिस के लिए खानापूर्ति है, क्योंकि पंजाब पुलिस पहले ही घर की सर्च कर सब कुछ जब्त कर चुकी है। वहीं उस समय चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम भी वहां मौजूद थी। फिलहाल जिला अदालत ने उक्त याचिका मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें