फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के वार्ड में आ रहा है गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर के वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-19सी के सरकारी मकानों में एक हफ्ते से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। मकान नंबर-2245 निवासी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के कर्मचारी संजीव कुमार का कहना है कि गंदा पानी आ रहा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे सीवरेज का पानी मिक्स होकर आ रहा है। संजीव कुमार का कहना है कि वेबसाइट पर उन्हें अधिकारियों के लैंडलाइन नंबर मिले, लेकिन कोई भी फोन नहीं उठाता है। मालूम हो यह एरिया मेयर आशा जसवाल के वार्ड में ही आता है। मेयर इसी वार्ड की पार्षद हैं। चार माह पहले भी सेक्टर-18 में गंदे पानी की सप्लाई से डायरिया फैल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें