फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा घरों के लाइसेंस फीस में वृ द्घि का प्रस्ताव मंजूरी के लिए गवर्नर को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिनेमा घरों के लाइसेंस फीस में 10 गुना तक तक हो सकता है इजाफा
विज्ञापन

वित्त विभाग ने प्रशासक की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स के लाइसेंस फीस में 10 गुना तक वृद्धि हो सकती है। चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर प्रशासक को मंजूरी के लिए भेज दिया है। मौजूदा, सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स के तीन साल की लाइसेंस फीस के लिए मालिकों को 1500 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन अब सिनेमा व मल्टीपलेक्स मालिकों को तीन साल के लाइसेंस के लिए 15 हजार रुपये देने पड़ेंगे। पहले हर तीन साल के बाद लाइसेंस फीस रिन्यू कराने पर 1000 रुपये लगते थे। लेकिन नई पॉलिसी के तहत अब हर तीन साल के बाद सिनेमा व मल्टीपलेक्स लाइसेंस रिन्यू कराने पर मालिकों को 10 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

नई पॉलिसी के मुताबिक सिनेमा व मल्टीपलेक्स में हर स्क्रीन व ऑडिटोरियम की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर या फिर इलेक्ट्रिक्ल इंस्पेक्टर द्वारा इंस्पेक्शन पर 2 हजार रुपये फीस होगी। जबकि पहले इंस्पेक्शन फीस 200 रुपये होती थी। वहीं, हर हफ्ते या कुछ दिनों के लिए लाइसेंस के लिए मल्टीप्लेक्स मालिकों के 150 रुपये लाइसेंस फीस देनी होगी। जोकि पहले मात्र 15 रुपये थी। अगर कोई कामर्शियल फर्म या इंस्टीट्यूशन अपने प्रोडक्ट या ब्रांडिंग के लिए फिल्म परदे पर उतारता है, तो उसे एक हफ्ते के लिए 1500 रुपये लाइसेंस फीस देनी होगी। जबकि एक दिन के लिए 300 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

फीस टाइप मौजूदा रेट (रुपये) प्रस्तावित कीमत (10 गुना)
तीन साल के लाइसेंस के लिए 1500 15,000
तीन साल के लिए लाइसेंस रिन्यू के लिए 1000 10,000
हफ्ते के लिए लाइसेंस फीस 15 150
ग्रांट आफ डुप्लीकेट लाइसेंस फीस 30 300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें