फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में इजराइल दौरे पर जाएंगे कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में इस्राइल दौरे पर जाएंगे कैप्टन
विज्ञापन

राजदूत ने सीएम को रक्षा, कृषि, बागवानी क्षेत्रों में सहयोग के लिए किया आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
भारत में इस्राइल के राजदूत डेनियल कैरमन ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने रक्षा, कृषि, बागवानी समेत कई क्षेत्र में विचार-विमर्श और आपसी सहयोग के लिए सीएम को सितंबर में इस्राइल आने का न्योता दिया।
दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं का पता लगाया। सीएम ने इस्राइल जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में कुछ प्रगतिशील किसान शामिल करने का सुझाव दिया। इस्राइली दल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के दौरे के बाद होने वाले सीएम के दौरे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सीएम को जल टेक्नोलॉजी और वातावरण नियंत्रण समागम के अवसर पर आने का सुझाव दिया। 12-14 सितंबर तक तेल अवीव में अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सीएम ने राज्य में बागवानी, डेयरी, शहद और मधुमक्खी पालन, सिंचाई व जल संभाल को बढ़ावा देने के लिए इस्राइल के अनुभव का प्रयोग करने में दिलचस्पी दिखाई। कैप्टन के पदभार संभालने के बाद इस्राइल के दल के साथ यह दूसरी बैठक थी। इस्राइली दल ने पंजाब में एक और सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई। जोकि ज्यादा झाड़ देने वाली फल और सब्जी की किस्में विकसित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने अपने प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट में महिंद्रा, अंबानी, आईटीसी जैसी कंपनियों को शामिल किया जाए, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके। सीएम ने गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए ड्रिप इरिगेशन व अन्य तकनीक के संबंध में इस्राइल से सहयोग की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें