फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 70 इंजीनियर रेजिमेंट के जवान ने बचाई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर आर्मी कैंट में 70 इंजीनियर रेजिमेंट के जवान सूबेदार निजाम अली अवकाश पर घर गए थे। अवकाश के दौरान 19 जुलाई को वह वह रुड़की गंगनहर के पास सैर कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर गंगनहर में डूबते हुए रुड़की के रहने वाले 31 वर्षीय युवक पर पड़ी। सेना के कुशल प्रशिक्षण को प्रदर्शित करते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर तुरंत नदी में छलांग लगाई और युवक को नदी से बाहर निकाल लिया। 70 इंजीनियर रेजिमेंट के कर्नल धीरज पोहड़ ने बताया कि सूबेदार निजाम अली ने साहसिक कार्य का प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना की उच्च छवि को प्रदर्शित किया है। गंगनहर थाना पुलिस ने इस संबंध में जवान के नाम से प्रशंसा पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें