फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजा सात किलो नशीला पाउडर, बीएसएफ ने कब्जे में लिया

Fri, 20 Jun 2025 08:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिये भेजी गई नशे की खेप को बीएसएफ के जवानों कब्जे में ले लिया है। बीएसएफ जवानों को सीमा के साथ लगते गांव मोदे के खेतों से एक ड्रोन के साथ काला बैग बरामद हुआ। बैग में सात पैकेटों में नशीला पाउडर (आइस) भरा था, जिसका वजन सात किलो 470 ग्राम है।
विज्ञापन

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि वीरवार देर रात गांव मोदे के पास जवानों सीमा के पार से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान खेत के बीच एक ड्रोन बरामद हुआ जिसके साथ एक काले रंग का बैग बंधा था। बैग में सात पैकेटों में नशीला पाउडर (आइस) था। नशे की खेप को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें