चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। मंगलवार को राज्य में कोरोना से 7 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 5516 पहुंच गई है। इसके अलावा 209 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 170937 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 4271814 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीज़ों की संख्या 170937 दर्ज की गई है। 163009 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 74 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 12 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 984 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 662 और पटियाला में 496 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को अमृतसर में 2, जालंधर में 2, लुधियाना में 1, पटियाला में 2 मरीजों की मौत हो गई।