फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मकान किराए पर लेने का झांसा देकर एनआरआई से 6.76 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 निवासी एनआरआई महिला से मकान किराए पर लेने का झांसा देकर 6.76 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर 10 निवासी प्रवीण टैरेस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूएसए की स्थायी नागरिक है। अभी भी वह सेक्टर-10 में रह रही है। उन्होंने अपने घर की पहली मंजिल व तीसरी मंजिल किराए पर देने के लिए अपने घर के बाहर टू-लेट का बोर्ड लगा रखा है। 6 सितंबर को प्रॉपर्टी डीलर रिश्व दत्ता ने उन्हें फोन पर किराए के लिए संपर्क किया। डीलर ने उन्हें बताया कि उसको ऑनलाइन सोशल मीडिया पर किराए पर मकान लेने के लिए जालंधर के रहने वाले संजीव नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया है। डीलर ने अपने मोबाइल से उनकी संजीव कुमार से बात करवाई। संजीव कुमार ने मकान 18000 में प्रति माह किराये पर लेने के लिए इच्छा जाहिर की। इसके बाद संजीव ने उन्हें फोन किया और कहा कि आपके खाते में किराए के पैसे भेजने हैं आप अपने खाता नंबर की डिटेल दे दो लेकिन उन्होंने अपने खाते की डिटेल देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपना पेटीएम नंबर दे दिया और पैसे डालने के लिए कहा। पेटीएम की डिटेल लेने के बाद उनके खाते से 6.76 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई और साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें