लेबर चौक पर ट्रैफिक लाइट का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने रविवार को सेक्टर 39/40/55/56 चौक पर ट्रैफिक लाइट के कार्य का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने सेक्टर-39 और 40 के लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ लेबर चौक पर ट्रैफिक लाइट का शिलान्यास किया।
लेबर चौक पर लाइट प्वाइंट के लगने से जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर पार्षद गुरबख्श रावत ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को इस चौक के बारे में भी अवगत करवाते हुए बताया था कि लाइट प्वाइंट न होने के चलते आए दिन चौक पर कोई ना कोई हादसा होता रहता हैं। इसके चलते कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। उनकी इस मांग और क्षेत्र की समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए मंजूरी दे दी गई, जिसका रविवार को उन्होंने शिलान्यास किया।