फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच के सुरक्षाकर्मियों को नहीं मिली सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसीएच के सुरक्षाकर्मियों को नहीं मिली सैलरी
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों में जबरदस्त गुस्सा, न तो अधिकारी रिस्पांस दे रहे और न ही ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महीने का 12वां दिन बीत चुका है, मगर अब तक सेक्टर 32 जीएमसीएच में ठेके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सैलरी नहीं मिली है। इससे उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया। किसी को बिजली का बिल देना है तो किसी को बच्चे के स्कूल की फीस भरनी है। जीएमसीएच सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के सलाहकार त्रिलोचन का कहना है कि श्रम न्यायालय के साफ-साफ आदेश हैं कि हर कर्मचारी को महीने की सात से दस तक तक सैलरी मिल जानी चाहिए, लेकिन यहां पर इस आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कर्मचारी पहले ठेकेदार के पास गए तो वहां से जवाब मिला कि अभी उनके बिल पास नहीं हुए हैं। बिल पास होने के बाद ही कुछ हो पाएगा। उसके बाद कुछ कर्मचारी मेडिकल कालेज प्रशासन के पास पहुंचे। वहां से भी उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही सैलरी नहीं मिली तो वे आंदोलन की राह पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें