फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन बैग प्रयोग से शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिथीन बैग के प्रयोग से शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना अधूरा
विज्ञापन

प्लाजा में ‘चंडीगढ़ सेज़ गुड बॉय पॉली बैग्स’ अभियान का आयोजन
स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता ने कपड़े के 500 बैग मुफ्त में बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नए साल के उपलक्ष्य पर शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता ने मंगलवार को सेक्टर-17 प्लाजा में ‘चंडीगढ़ सेज़ गुड बॉय पॉली बैग्स’ अभियान का आयोजन किया। यह आयोजन यूटी प्रशासन के पर्यावरण विभाग, चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।
इस मौके पर वन विभाग के निदेशक और पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के चेयरमैन देबेंद्र दलाई मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर में प्रशासन ने 10 साल पहले पालिथीन बैग बैन कर दिए थे। इसके बाद भी शहर में पालिथीन बैग देखने को मिल रहे हैं। इससे शहर के पर्यावरण पर बुरा असर हो रहा है। पालिथीन के प्रयोग से शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युवसत्ता की ओर से पॉली राजा नाटक भी प्रस्तुत किया गया। लोगों को कपड़े के 500 बैग फ्री में बांटे गए। साथ ही उन्हें कपड़े के बैग प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। देबेंद्र दलाई ने सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा अब समय आ गया है कि रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशंस, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को आपस में हाथ मिलाते हुए शहर को जल्द से जल्द पॉलीबैग्स से मुक्त करवाना चाहिए। युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा कि अभी तो शुरुआत है। उनकी संस्था आने वाले दिनों में शहर में कई अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक की चीजें जैसे सैशे, सॉस व मिल्क पाउच, कंटेनर्स व डिस्पोजेबल कटलरी पर भी पूरी तरह रोक लगवाने के लिए काम करेगी।
इस मौके पर पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सेक्रेटरी टीसी नौटियाल, ट्रेडर्स एसोसिएशन के कमलजीत सिंह पंछी और संजीव चड्डा और कुलभूषण कंवर शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें