फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय की कैंटीन वेस्ट से बनाई जाएगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी सचिवालय की कैंटीन में वेस्ट से बनाई जाएगी खाद
विज्ञापन

होटलों और सचिवालय के ग्रीन एरिया, गार्डन और गमलों में होगा इसका इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटको ने अपने होटलों में अब किचन व अन्य वेस्ट से खाद बनाने का फैसला किया है। यही प्रपोजल सिटको की यूटी सचिवालय स्थित कैंटीन के लिए भी तैयार किया जा रहा है। इस खाद को सचिवालय सहित होटलों में लगे पौधों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
यूटी सचिवालय में कैंटीन है, जिसमें रोजाना बड़ी मात्रा में किचन वेस्ट के साथ अन्य वेस्ट निकलता है। सिटको ने इसे ठिकाने लगाने का तरीका खोज लिया है। सिटको ने नगर निगम से इस वेस्ट से खाद बनाने की प्रक्रिया को समझने का काम शुरू कर दिया है। इस पर जल्द अमल किया जाएगा। किचन वेस्ट से बनने वाली खाद को होटल के गार्डनों, ग्रीन एरिया, गमलों इत्यादि में प्रयोग किया जाएगा। यूटी सचिवालय को भी हरा भरा बनाने में खाद मदद करेगी।
विज्ञापन

सिटको के एमडी जितेंद्र यादव के अनुसार जल्द ही सिटको के सभी होटलों और यूटी सचिवालय में वेस्ट से खाद बनाने का काम शुरू किया जा रहा है।

सिटको करेगा खाद बनाने की पहल
सिटको के शहर में स्थित होटल्स व कैंटीनों में काफी मात्रा में वेस्ट निकला है। सिटी में सिटको के माउंटव्यू, शिवालिक व्यू, पार्क व्यू होटल हैं। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि यूटी सचिवालय की कैंटीन में वेस्ट किचन से खाद बनने के सफल प्रयोग के बाद इसे सिटको के अन्य प्रतिष्ठानों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


कमिश्नर के घर पर शुरू हुई पहल
नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने अपने घर पर वेस्ट से खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की है और काफी मात्रा में इसकी पैदावार भी हो रही है। केके यादव के गार्डन में इस खाद का प्रयोग होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें