फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसाब बराबर में दिखेंगे चंडीगढ़ के युवा कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


चंडीगढ़ के युवा कलाकार करेंगे हिसाब बराबर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाबी फिल्म हिसाब बराबर में चंडीगढ़ के कई चेहरे नजर आएंगे। केके फिल्म प्रोडक्शन की फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। मई 2019 में रिलीज होने वाली फिल्म में सेक्टर- 38 के रहने वाले व पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ कर रहे मनसाहेब सिंह सेबी, सोनम संधू, नितिश वासुदेवा, विकास, तान्या, संजीव कालिया और युवराज फिल्म में किरदार निभा रहे। सभी नवोदित कलाकार हैं और चंडीगढ़ के निवासी हैं। मनसाहेब सिंह ने बताया कि उसे बचपन से ही एक्टिंग का शौक है। उसके कई यू ट्यूब पर वीडियो है। एक्टिंग के शौक के चलते उसने एक्टिंग क्लास ज्वाइन की। उसके बाद उसे फिल्म हिसाब बराबर में काम करने का मौका मिला। वे इस फिल्म में कॉमेडियन का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ के सेक्टर-42 कॉलेज में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें