फाइलों को कराए असेसमेंट नहीं तो होगी कार्रवाई
- विभाग ने इंडस्ट्रिलिस्टों से कहा, करीब 12 फीसदी फाइलें हैं डिफाल्टर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने वैट अदा करने में मनमानी कर रहे व्यापारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। डिपार्टमेंट ने व्यापारी और इंडस्ट्रिलिस्टों से मीटिंग के दौरान स्पष्ट रूप से कहा गया कि तत्काल सभी लोग अपनी अपनी फाइल का असेसमेंट करा लें, जिससे कि विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके।
ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के साथ एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की हुई मीटिंग में 2011 के वैट के मसले पर पूरी बातचीत हुई। व्यापारियों व उद्योगपतियों को दो टूक कह दिया गया है कि जल्द अपनी असेसमेंट करा लें। एक्साइज टैक्सेशन के असिस्टेंट कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि उनकी सूची में लगभग 12 प्रतिशत व्यापारी व इंडस्ट्रियलिस्ट फिलहाल डिफाल्टर हैं। व्यापारियों व उद्योगपतियों को कहा गया कि जीएसटी को लेकर अगर उन्हें समस्याएं आ रही हैं तो वह इस बाबत सूचित करें।