फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ए क्टिवा सवार ने मारी टक्कर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के लिए जरूरी.......
विज्ञापन


बुजुर्ग की एक्टिवा की टक्कर से मौत
रोहतक से अपनी बहू को पेपर दिलवाने आया था चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। अपनी पुत्रवधू को बैंक के पेपर दिलवाने चंडीगढ़ आए एक 72 साल के बुजुर्ग को सड़क पार करते हुए एक एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर घायल देव कॉलोनी, रोहतक निवासी चरण सिंह की मंगलवार को मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एक्टिवा सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौली जागरां थाना प्रभारी ने बताया कि 30 जून को चरण सिंह अपनी पुत्र वधू को बैंक का पेपर दिलवाने के लिए रायपुर कलां गांव आए थे। मौली जागरां की तरफ से जैसे ही वे रायपुर कलां जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तो एक तेज रफ्तार एक्टिवा सवार उनको टक्कर मार कर फरार हो गया। जिसका नंबर सड़क से गुजार रहे राहगीरों ने नोट कर लिया था। पुलिस ने एक राहगीर जयपाल की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। इस एक्टिवा की टक्कर से घायल बुजुर्ग चरण सिंह को पंचकूला के सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर तीन जुलाई को चरण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने चरण सिंह के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले करवा कर दिया है, जिसको लेकर वह रोहतक चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें