फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धियाें के बावजूद नौकरी की पिच पर उलझी हरमनप्रीत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लिए
विज्ञापन


शानदार उपलब्धियाें के बावजूद डिग्री की पिच पर बोल्ड हुईं हरमनप्रीत


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंग्लैंड में खेले गए वुमन वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने वाली क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर अब फर्जी डिग्री के मामले में फंस गई हैं। खेल के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से देश का नाम रोशन करने वालीं हरमनप्रीत कौर देश की महिलाआें के लिए आदर्श मानी जाती हैं। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और देश का मान बढ़ाने पर उन्हें रेलवे ने नौकरी दी और उसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी दी गई। मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से एक मार्च को पंजाब पुलिस में नौकरी दी गई थी। कई मौकों पर चंडीगढ़ में हुए कार्यक्रमाें में पहुंची हरमनप्रीत कौर हमेशा से क्रि केट के बारे में बात करतीं। इस दौरान वह यह भी बतातीं कि किस तरह से मेहनत करते हुए एक आम लड़की इंटरनेशनल स्तर की क्रिकेटर बनी।

लड़काें के साथ भी खेला क्रिकेट
मोगा में जन्मी हरमनप्रीत कौर को क्रिकेट से लगाव रहा। क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी ऐसी थी कि वह अपने घर से कई किलोमीटर दूर अकादमी में क्रिकेट सीखने जाती थीं। यहां पर लड़कियाें की टीम से खेलने के बाद वह टाइम निकालकर लड़काें के साथ भी क्रिकेट खेलती थीं। कड़ी मेहनत के बाद वह आलराउंडर बनने में कामयाब रहीं। दांए हाथ से बल्लेबाजी और दांए हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करती हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट करियर
हरमनप्रीत कौर ने 20 वर्ष की आयु में पहला वनडे मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला। इसमें वह विकेट चटकाने मे कामयाब रहीं। वर्ष 2009 में इंग्लैंड में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया। टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ष 2014 में डेब्यू किया। आखिरी वनडे इंग्लैंड के खिलाफ 12 अप्रैल 2018 को खेला। अपने अभी तक खेल करियर में हरमनप्रीत कौर 2 टेस्ट, 79 वनडे, 68 टी-20, बिग बैश लीग के 14 मुकाबले खेल चुकी हैं।
विज्ञापन



आज मोहाली आएंगी हरमनप्रीत कौर
क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर मंगलवार को मोहाली के सेकटर-67 स्थित नाईपर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए एक प्राइवेट कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11.30 बजे होगा और उसके बाद 12 बजे प्रेस वार्ता में वह शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें