फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने शराब के मार्केट रेट तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदारों ने शराब के मार्केट रेट तोड़े
विज्ञापन


- सभी ब्रांड की शराब 60 से 100 रुपये कम रेट में बेची जा रही
- 31 मार्च को खतम होगा ठेका, नई एक्साइज पॉलिसी का इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहर में इन दिनों मार्केट रेट से नीचे शराब बेची जा रही है। 31 मार्च को शराब का ठेका पूरा हो रहा है। इसके चलते शराब ठेकेदार मुनाफा कमाने के चक्कर में शराब के स्टॉक को कम रेट में लोगों को बेच रहे हैं। ताकि 31 मार्च से पहले स्टॉक खतम कर मुनाफा कमा सके। सभी प्रकार की ब्रांडेड शराब 60 से 100 रुपये कम में बेची जा रही है। यहां तक की शराब की पेटियों के रेट पर भी भारी छूट दी जा रही है। इस रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्रों में शराब की बिक्री कम हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शराब ठेकेदार इन दिनों तय मार्केट रेट से नीचे में शराब बेच रहे हैं।
दूसरी ओर न्यू एक्साइज पॉलिसी 2018-19 में लिकर लाइसेंस फीस में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा चल रही है। बता दें कि पंजाब और हरियाणा ने अपनी एक्साइज पॉलिसी घोषित कर दी है। दो से तीन दिन में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भी एक्साइज पॉलिसी घोषित कर दी जाएगी। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों की मानें तो 18 मार्च से पहले नई एक्साइज पॉलिसी घोषित कर दी जाएगी। न्यू एक्साइज पॉलिसी में शहर के डिस्कोथेक नाइट क्लब, पब-बार और रेस्टोरेंट्स में लिकर लाइसेंस को लेकर रेट रिवाइज किए जाएंगे। दूसरी ओर सुप्रीम कोट के आर्डर के चलते पिछली बार शहर में 23 शराब के ठेकों की नीलामी नहीं हो सकी थी। जिसमें ज्यादातर शराब के ठेके मध्यमार्ग पर स्थित थे। ये सभी शराब के ठेके इस बार नीलाम होंगे।
विज्ञापन


वहीं, इस बार न्यू एक्साइज पॉलिसी में शहर के सभी होटलों, रेस्टोरेंट्स, क्लब और पब व बार में एल्कोमीटर लगाना जरूरी होगा। अगर क्लब, रेस्टोरेंट्स और बार में अगर कोई एल्कोमीटर नहीं लगाता है, तो उसे लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। नई पॉलिसी से पहले एल्कोमीटर लगवाने को कहा है। आबकारी एवं कराधान विभाग और चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से इस बार सभी क्लब व डिस्कोथेक को आदेश जारी कर एल्कोमीटर लगाए जाने के लिए कहा गया है। शहर में 80 के करीब पब-बार, डिस्कोथेक व क्लब हैं, जिनके पास लिकर लाइसेंस हैं। इन सभी को एल्कोमीटर लगाने के लिए कहा गया है।

मध्यमार्ग व अन्य जगह स्थित 23 शराब के ठेकों की इस बार नीलामी
पिछले साल मध्य मार्ग और नेशनल हाईवे के 500 मीटर के दायरे में आने के चलते शहर के करीब 23 शराब के ठेकों पर नीलामी नहीं हुई थी। लेकिन इस बार न्यू एक्साइज पॉलिसी में इन 23 शराब के ठेकों को नीलामी में शामिल किया जाएगा। इनमें ज्यादातर शराब के ठेके मध्यमार्ग पर स्थित हैं।
विज्ञापन


इस साल 99 ठेके ऑक्शन में रखे जाएंगे
आबकारी एवं कराधान विभाग ने वर्ष 2017-18 में कुल 77 शराब ठेकों की नीलामी के लिए रखा गया था। जिसमें से 70 शराब ठेकों की हो नीलामी हो सकी थी। इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट शहर के कुल 99 शराब के ठेकों की नीलामी कराने जा रहा है। लेकिन पिछली बार शराब ठेकों की नीलामी के रिजर्व प्राइज ज्यादा होने के कारण पूरे ठेके नीलाम नहीं हो सके थे। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो पिछली बार जिस रेट पर शराब के ठेके नीलाम हुए थे, उसी रेट को इस बार शराब के ठेकों के नीलामी में रिवर्ज प्राइज रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें