इंटरनेशनल एयरपोर्ट से छह फ्लाइट्स रहीं लेट
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को छह फ्लाइट लेट रहीं। मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू की ये फ्लाइट्स मौसम खराब होने के कारण देरी से लैंड हुईं। इस कारण यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देरी से उड़ीं।
इंडिगो की दोपहर 12.15 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट दो घंटे चालीस मिनट देरी से 2.55 बजे देरी से गई। वहीं इंडिगो की दोपहर बाद 2.35 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 50 मिनट देरी से 3.25 बजे गई। इंडिगो की दोपहर बाद 2.50 बजे बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट चालीस मिनट देरी से 3.30 बजे गई। जेट एयरवेज की सुबह 11.15 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 3.35 घंटे देरी से 2.50 बजे देरी से गई। एयर इंडिया की दोपहर 12.50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दो घंटे छत्तीस मिनट देरी से 3.26 घंटे देरी से गई।
दोपहर बाद 2.30 बजे एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 45 मिनट देरी से गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण फ्लाइट्स चंडीगढ़ देरी से आईं। इसी कारण ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देरी से उड़ीं।