कोचिंग सेंटर-32 की टीम बनी विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अशोक कुमार विज मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में कोचिंग सेंटर-32 ने स्वामी रामतीर्थ अकादमी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले खेलते हुए स्वामी राम तीर्थ अकादमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। गौतम ने 40 रन, मैडी ने 33 रन और रबतेश्वर ने 28 रनाें की पारी खेली। गेंदबाजी में हिमांशु ने 3 विकेट, करण ने 2 विकेट, नमन ने 1 विकेट, शुभम ने 1 विकेट और राहुल ने 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोचिंग सेंटर 32 की सलामी जोड़ी ने बिना विकेट खोए 20 ओवर में 145 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम से आयुष सिक्का ने 69 और अनिरुद्ध ने 56 रनाें की नाबाद पारियां खेली। नाबाद 69 रन बनाने वाले आयुष सिक्का को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
- कुमार विज मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट, आयुष सिक्का बने मैन ऑफ द मैच