फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकाम के कार्यकारी इंजीनियर रिश्वत लेेते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकाम के कार्यकारी इंजीनियर रिश्वत लेेते काबू
विज्ञापन

जालंधर जिला उद्योग केंद्र का एक कर्मचारी भी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पावरकाम के एक सहायक कार्यकारी इंजीनियर और जालंधर में जिला उद्योग केंद्र के एक क्लर्क को रिश्वतखोरी के विभिन्न मामलों में रंगेहाथ काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मलोट जिला मुक्तसर साहिब में तैनात पावरकाम के सहायक कार्यकारी इंजीनियर आत्मा सिंह को शिकायतकर्ता इकबाल सिंह निवासी छापियांवाली जिला श्री मुक्तसर साहिब की शिकायत पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि उसकी और उसके भाई की रेगुलर चल रही चार मोटरों के बिजली कनेक्शन चालू रखने के लिए आत्मा सिंह ने उनसे पांच हजार रुपये प्रति मोटर के हिसाब से कुल बीस हजार रुपये की मांग की। पहली किस्त के तौर पर दस हजार रुपये मांगे गए। विजिलेंस टीम ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी आत्मा सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में पैसे लेते रंगे हाथों काबू कर दस हजार रुपये बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। रिश्वतखोरी के एक अलग केस में विजिलेंस ने जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र-कम-एडिशनल रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं जांलधर के कार्यालय में तैनात हरी शंकर क्लर्क को शिकायतकर्ता मंगत राम वासी गांव खुरसैदपुर तहसील नकोदर जिला जांलधर की शिकायत पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें