फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से फन फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फन फैक्टरी में लगी आग, किचन का सामान और फर्नीचर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-9डी स्थित फन फैक्टरी में सुबह के वक्त आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग का पता करीब साढ़े पांच बजे लगा। लोगों ने इसकी सूचना फौरन फायर ब्रिगेड को दी तो मौके पर दो गाड़ियां पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फन फैक्टरी में रखा काफी सामान आग से जल गया है।
सुबह करीब साढ़े पांच बजे सेक्टर-9डी स्थित शोरूम के बाहर सोने वाले रिक्शा चालकों ने फन फैक्टरी में आग देखी। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन अंदर धुआं अधिक होने से फायरकर्मी अंदर नहीं जा सके। वहीं दरवाजे खुलने के बाद आग का धुआं सभी जगह फैल गया। फायरकर्मियों ने बाहर की तरफ से शीशा तोड़ पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया। वहीं आग का धुआं आसपास के आफिस में भी घुस गया। फायर अधिकारी के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फन फैक्टरी मालिक नीरज और मोनिका बंसल ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। किचन पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। इसके अलावा फर्नीचर, फ्रिज, डीप फ्रीजर समेत अन्य काफी सामान पूरी तरह से खराब हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें