‘मलंगा टाइम पास’ में समाज की बुराईयों पर किया कटाक्ष
- पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में ‘मलंगा टाइम पास’ नाटक का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में ‘मलंगा टाइम पास’ नाटक का मंचन किया गया। यह नाटक डिपार्टमेंट ऑफ आर्ट्स एंड कल्चरल अफे यर्स हरियाणा और पंजाब संगीत नाटक अकादमी, पंजाब आर्ट्स इंटरनेशनल रजिस्टर्ड के सहयोग द्वारा किया गया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन मलकीत सिंह मलंगा ने किया। नाटक में बतौर मुख्य अतिथि इनकम टैक्स की एडिशनल कमिश्नर गरिमा सिंह उपस्थित रहीं।
नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दर्शाया कि मलंगा का घर टाइम पास की जगह होता है। वहां पर लोग अपना टाइम पास करने आते हैं। इस बात को लेकर मलंगा की बीवी प्रीता से उसकी आए दिन लड़ाई होती है। इसके बाद भी वह लोगों को आने से नहीं रोकता है। इस कारण उसकी बीवी परेशान हो जाती है। नाटक में दर्शाया गया कि मलंगा का घर बहुत ही फेमस जगह होती है। जब चुनाव आता है तो भी वहां पर नेता आकर सड़क , पानी, बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के वादे करता है। नेता जीतने के बाद वहां पर फिर कभी नहीं आते हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नाटक में कलाकारों ने दर्शाया कि मोहल्ले में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर भी रौब जमाते है और लोगोें से उगाही करते हैं। मलंगा टाइम पास के पास आया एक निर्देशक भी फिल्मी सपने दिखाकर लोगों को लूटता है। मलंगा टाइम पास नाटक के माध्यम से आज की व्यवस्था पर चोट किया गया है। इसमें समाज में गदें लोग ही अच्छे रास्ते का हवाला देकर लोगों को ठगते है और आम आदमी के साथ किसी प्रकार से न्याय नहीं हो पाता है। इस नाटक में मलकीत सिंह मलंगा, कमलजीत पतंगा, मेघना कौशल, मनप्रीत कौर, हरदीप सिंह, अमित कुमार, जसवीर कुमार, सहित सभी कलाकारों ने शानदार मंचन किया है।