पंचकूला। जिले के 22 केंद्रों पर शुक्रवार को 6015 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसमें एक हेल्थ वर्कर, 33 फ्रंटलाइन वर्कर, 18-44 आयु वर्ग के 5326 लोगों, 45-59 आयु वर्ग के 519 जबकि 60 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के 136 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। अब तक पंचकूला में 191437 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 11915 हेल्थ वर्करों, 18197 फ्रंटलाइन वर्करों, 18-44 आयु वर्ग के 23232 लोगों, 45-59 आयु वर्ग के 62076 जबकि 60 वर्ष से ज्यादा के 76017 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है।