फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिकअप से 600 बोतल अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रामगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने एक बोलेरो पिकअप से 50 पेटी यानी 600 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की और चालक निखिल रस्तोगी (24) को गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तराखंड के हरिद्वार का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी पीएसआई तेजिंद्र पाल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान ईआरवी-520 के कर्मचारियों ने संदेह के आधार पर सफेद बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली। वाहन के पिछले हिस्से में चावल की भूसी के नीचे छिपाई गई शराब बरामद हुई। सभी बोतलों पर फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ ओनली लिखा था। आरोपी के पास शराब रखने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें