आग की चपेट में आने से करीब 60 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि समय रहते लोग झुग्गियों से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
गांव माणक्यां से गांव सुंडरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर गांव सुंडरा के पास नदी किनारे पर बनी करीब 50-60 झुग्गियों में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की झुग्गियां भी इसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की चपेट में आने से करीब 60 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि समय रहते लोग झुग्गियों से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग से झुग्गियों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।