फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मनसा देवी परिसर में किया 60 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर-छह पंचकूला और पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट दोनों टीमों की ओर से 60 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया गया। साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल की ओर से किया गया। पहले रक्तदान जब जरूरत होती थी, तब किया जाता था। अब तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, जिससे मनुष्य न जाति देखता है न धर्म देखता है। यह मनुष्य के लिए जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। हमारी संस्था का प्रयास रहता है कि रक्त की कमी न हो पाए। रक्तदान करके ही हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं। इस रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, पवन मनचन्दा, हर्ष मनचन्दा, प्रदूमन बरेजा, पूनम बरेजा, शत्रुघन कुमार, नीरज यादव, विशाल कुंवर और अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें