फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से मोबाइल से चोरी 6 मोबाइल चोरी, फुटेज में कैद आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मचारियों के 6 मोबाइल चोरी कर चोर फरार हो गया। आरोपी की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे 5 मोबाइल रिकवर कर लिया। आरोपी की पहचान नयागांव निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

वारदात बीते शनिवार सुबह करीब 5 बजे की है। सेक्टर-20 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के मैनेजर गब्बर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार रात को पंप बंद कर कर्मचारी वहीं कमरे में सो गए थे। सुबह करीब 4 बजे उठे तो सभी सैर करने चले गए। करीब आधे घंटे बाद वापस आए और फिर दोबारा कमरे को बिना लॉक किए बगैर सो गए। थोड़ी देर बाद एक कस्टमर बाइक में पेट्रोल भराने आया तो पता चला कि सभी कर्मचारी के मोबाइल चोरी हो चुके हैं, जिसके बाद इसकी जानकारी पंप के अधिकारियों को दी गई। वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हरकत कैद हो गई थी। फुटेज के मुताबिक आरोपी पहले केबिन में घुसकर तकिया के नीचे रखे मोबाइल और पर्स से कुछ नगदी लेकर चला गया। इसके बाद वह दोबारा आया और फिर दो मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-19 थाना प्रभारी शादी लाल की अगुवाई में नाबालिग आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें