फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हेल्पलाइन नंबर पर आई 590 शिकायतें, 63 गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने बताया कि गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए शुरू की मुहिम को लोगों का समर्थन मिल रहा है। अब तक हेल्पलाइन नंबर पर 590 शिकायतें आई हैं जिसमें से 63 गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जानकारी देने वाले हर व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जा रहा है। इसमें 83 शिकायतें ड्रग तस्करी, 35 जबरन वसूली की, 43 गैंगस्टर से जुड़ी और 86 गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। दर्ज एफआईआर में अलग-अलग गैंगस्टर और उनके गुर्गों के नाम हैं जिससे उनके नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।
कई और शिकायतों की अभी भी गहराई से जांच की जा रही है जिन पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पन्नू ने कहा कि लोगों के इस सहयोग की वजह से एजीटीएफ को गैंगस्टरवाद के खिलाफ लड़ाई में सफलता मिल रही है। राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें