फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 56 नए मरीज सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में वीरवार को कोरोना के 56 नए मरीज मिले हैं। इनमें पंचकूला से 50 केस आए हैं, जबकि 6 केस बाहर से हैं। अभी जिले में कुल 156 मरीज सक्रिय हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि इनमें से 152 मरीज घरों में ही आइसोलेट हैं और चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 451 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45592 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45020 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 638625 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि लोग कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 84 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 89 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें