पंचकूला। गृहरक्षी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के महाआदेशक देशराज सिंह के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर लगाया गया। कंबाइंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला एवं ब्लड बैंक, जीएमसीएच-32 और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से यह आयोजन किया गया। यह रक्तदान जागरूकता शिविर कंबाइन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस मोगीनंद में लगाया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन गृहरक्षी एवं नागरिक सुरक्षा कमांडेट संजीव कुमार ने किया। उन्होंने जवानों से आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें। इस दौरान 55 जवानों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर आज के समय में ब्लड डोनेट करना और पौधे लगाना सबसे श्रेष्ठ कार्य है। इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थान में करीब 1000 पौधे भी लगा चुके हैं। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है।
रक्तदान शिविर में प्रशिक्षण संस्थान के प्रवर प्रशिक्षक गगनदीप, डिप्टी स्टोर ऑफिसर धर्मवीर, हवलदार प्रशिक्षक लगन कुमार, मनोज कुमार द्वारा भी रक्तदान किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार, मनोज कुमार का विशेष योगदान रहा। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के गुलशन कुमार, श्याम सुंदर, साहिब सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, समृति चिन्ह एवं बैज देकर प्रोत्साहित किया।