फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना महामारी से बीते 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 267 नए मामले भी दर्ज किए गए। सेहत विभाग के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और लुधियाना में 1-1 कोरोना पीड़ित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में 1 अप्रैल 2022 से अब तक कोरोना के कारण 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच शनिवार को दर्ज हुए 267 नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 1489 हो गई है।
विज्ञापन

बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 63 केस एसएएस नगर मोहाली में दर्ज हुए हैं जबकि लुधियाना में 49, जालंधर में 27, बठिंडा में 20, रोपड़ में 19, पटियाला में 15, अमृतसर में 14, फाजिल्का में 11, फतेहगढ़ साहिब में 9, होशियारपुर में 7, संगरूर में 6, बरनाला, फिरोजपुर, मानसा व पठानकोट में 4-4, गुरदासपुर में 3, फरीदकोट, कपूरथला व नवांशहर में 2-2 और मोगा व तरनतारन में 1-1 नए केस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें