फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्री माता मनसा देवी मंदिर में 53 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
माता मनसा देवी मंदिर में रक्तदान करते लोग। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, अमर उजाला फाउंडेशन और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से श्री माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 68 लोगों ने पंजीकरण करवाया जबकि 53 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक होमी भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट मुल्लापुर की टीम ने डॉक्टर नवीन बंसल की देखरेख में एकत्रित किया। शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। शिविर में फगवाड़ा के तरुण गुप्ता ने 26वीं बार और उनकी धर्मपत्नी इंदु गुप्ता ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से रणधीर सिंह, वरींद्र कुमार गांधी, रमेश कुमार सुमन, सत्य भूषण खुराना व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें